Ticker

6/recent/ticker-posts

हिमालय के प्रमुख दर्रे के नाम लिखिए

हिमालय के प्रमुख दर्रे के नाम लिखिए - himalaya ke pramukh darre ke naam

हेलो दोस्तों में anil palashiya आपका palashiyaclass.in में स्वागत करता हु इस लेख में हम आपके लिए हिमालय के प्रमुख दर्रे के नाम लिखिए - himalaya ke pramukh darre ke naam से सम्बंधित जानकारी को हमने इस लेख में रखा है आप आसानी से इनका उपयोग कर सकते है जिससे की अगर यह प्रश्न किसी भी परीक्षा में आये तो आप आसानी से प्रश्नों के उत्तर दे सके .



हिमालय के प्रमुख दर्रे के नाम लिखिए


हिमालय के प्रमुख दर्रे

  • काराकोरम दर्रा 
  • जोहिला दर्रा 
  • बनिहाल  दर्रा 
  • पीर पंजाल दर्रा 
  • शिपकिला दर्रा 
  • बड़ा लाचला दर्रा 
  • रोहतांग दर्रा
  • माना दर्रा 
  • नीति दर्रा 
  • नाथुला दर्रा 
  • जैलेप्सा दर्रा 
  • यांग यायाप दर्रा 
  • दिफू दर्रा 
  • तुजू दर्रा 


भारत के प्रमुख दर्रे Trick


हिमालय विश्व को अत्यंत ऊंचा पर्वत श्रृंखला है जिसे केवल दर्दों के माध्यम से पर किया जा सकता है हिमालय में पाए जाने वाले प्रमुख दर्रे निम्नलिखित है। 


काराकोरम दर्रा 


काराकोरम दर्रा यह दर्रा जम्मू कश्मीर राज्य के लद्दाख क्षेत्र में काराकोरम पहाड़ियों के मध्य स्थित है यह भारत का सबसे ऊंचा दर्रा है यहां से चीन को जाने वाली एक सड़क भी बनाई गई है। 


जोहिला दर्रा


जोहिला दर्रा यह दर्रा जम्मू कश्मीर को जास्कर श्रेणी में स्थित है तथा इसी से श्रीनगर से लेह का मार्ग गुजरता है। 


बनिहाल दर्रा  


बनिहाल दर्रा यह दर्रा जम्मू कश्मीर का दक्षिण पश्चिम में पीर पंजाल की श्रेणी में स्थित है इसी दर्रे से जम्मू से श्रीनगर का मार्ग गुजरता है जवाहर सुरंग भी इसी दर्रे में स्थित है। 



पीर पंजाल दर्रा 


यह दर्रा जम्मू कश्मीर राज्य के दक्षिण पश्चिम में स्थित है यह जम्मू को श्रीनगर से जोड़ता है परंतु विभाजन के कारण इसे बंद कर दिया गया 




हिमालय के प्रमुख दर्रे के नाम लिखिए



शिपकिला दर्रा 


शिपकिला दर्रा यह दर्रा हिमाचल प्रदेश में स्थित है तथा इससे शिमला से तिब्बत जाने का मार्ग गुजरता है सतलज नदी इसी दर्रे से होकर गुजरती है। 


बड़ा लाचला


यह भी हिमाचल प्रदेश में स्थित है जो मनाली को लेह से जोड़ता है। 


रोहतांग दर्रा 


यह हिमाचल प्रदेश में स्थित है जो पीर पंजाल श्रेणी को काटता है यह मनाली को लेह से जोड़ता है।


माना दर्रा 


माना दर्रा यह दर्रा उत्तराखंड में स्थित है कैलाश तथा मानसरोवर जाने का रास्ता इसी दर्रा से गुजरता है 


नीति दर्रा 


नीति दर्रा उत्तराखंड में स्थित है कैलाश तथा मानसरोवर जाने का रास्ता ईधर से गुजरता है 


नाथुला दर्रा 


नाथुला दर्रा सिक्किम में स्थित है जो दार्जिलिंग तथा चुंबी घाटी में स्थित जाने का मार्ग प्रशस्त करती है। 


 जैलेप्सा दर्रा 


यह दर्रा सिक्किम में स्थित है तथा सिक्किम को भूटान से जोड़ता है तीस्ता नदी ने इस दर्रे का निर्माण किया है। 


यांग यायाप दर्रा 


यह दर्रा अरुणाचल प्रदेश के उत्तर पूर्व में स्थित है ब्रह्मपुत्र नदी इसी दर्रा से भारत में प्रवेश करती है यहां से नीचे जाने के लिए भी मार्ग है। 


दिफू दर्रा 


यह दर्रा अरुणाचल प्रदेश के पूर्व में म्यांमार सीमा पर स्थित है।


तुजू दर्रा 


यह दर्रा मणिपुर में स्थित है तथा मणिपुर के इम्फाल को म्यांमार से जोड़ता है।


read more 



दोस्तो इस लेख में हमने आपके लिए हिमालय के प्रमुख दर्रे से सम्बंधित जानकारी को आपके लिए जानकारी को लेकर आ रहा हु हिमालय के प्रमुख दर्रे के नाम लिखिए - himalaya ke pramukh darre ke naam भारत के प्रमुख दर्रे Trick हिमालय के प्रमुख दर्रे भारत के प्रमुख दर्रे UPSC 

Post a Comment

0 Comments